संसार को उग्रवादियों का निर्यात करने वाले पाकिस्तान ने ISI, ARMY CHIEF तथा उग्रवादी संगठन के नेताओं के द्वारा भारत में उग्रवादी निर्यात किए हैं।

मैंने अपने पीछले पोस्टों में भी लिखा है कि संसार भर में ये पाकिस्तानी निर्यातित उग्रवादी ही बम विस्फोट कर रहे हैं ।  इन उग्रवादियों का संबंध संसार के हर उग्रवादी संगठनों से है। सबूत संसार के सामने है :-
जैसे:-

1:- पकिस्तान, अमेरिका, यूरोप व अन्य देश एक साथ मिलकर उग्रवाद के खिलाफ काफी साल से संसार भर में लड रहे थे।
 
2:- अमेरिका के द्वारा पाकिस्तान को उग्रवादियों के खिलाफ लड़ाई के लिए भौतिक सहायता दी जाती थी।
 
3:- अमेरिका व यूरोपीय संघ ने पाकिस्तान को आगाह किया था कि परमाणु कार्यक्रम की तकनीक जानकारी किसी भी देश को तथा नॉर्थ कोरिया को नहीं दे।
 
4:- पर हुआ उलटा ही पाकिस्तान अमेरिका को अफगानिस्तान में तालिबान के खिलाफ सहयोग दे रहा था। जिसके चलते अमेरिका पाकिस्तान को हर प्रकार की भौतिक सहायता दे रहा था। अमेरिका ओसामा बिन लादेन को मारने के लिए हर संभव कोशिश कर रहा था। इस की कुछ जानकारी वह पाकिस्तान से भी साझा कर रहा था। पर अमेरिका को पता नहीं था कि, पाकिस्तान उन्ही जानकारी के अनुसार उग्रवादी ओसामा बिन लादेन की जान बचाने में सफल हो रहा था। आखिर में जब पाकिस्तान की चाल पता लगी तो अमेरिका सतर्क हो गया। ओसामा बिन लादेन को पाकिस्तानी ARMY, ISI,. तथा सरकार ने एटाबा बाद में फौजी कैंप के पास छुपा कर रखा था।पाकिस्तान ने हमेशा अमेरिका को धोखा दिया है।
अमेरिका ने पाकिस्तान को सूचना नहीं दी तथा उग्रवादी ओसामा बिन लादेन को वहाँ पर मार गिराया।
 
5:- अमेरिका व अन्य देशों के द्वारा उग्रवादियों के खिलाफ लड़ने के लिए पाकिस्तान को जो फंड दिया जाता है, पाकिस्तान उस फंड का प्रयोग उग्रवादी संगठनों की सहायता के लिए प्रयोग करता है। (मतलब तुम्हारा जूता तुम्हारा सिर)
 
6:- पाकिस्तान ने परमाणु तकनीक को संसार के सब से खतरनाक देश नॉर्थ कोरिया को चोरी से मुहैया कराया था, जिसके बल पर वह अधिक तर देशों को धमकाने में लगा हुआ है। इस के अलावा पाकिस्तान इस परमाणु तकनीक को कुछ अन्य देशों के साथ साथ पाकिस्तान में पैदा उग्रवादी संगठनों को भी देने के फिराक में या फिर इस तकनीक को उग्रवादियों को देने के बाद कहेगा कि चोरी कर ली है।
 
7:- आज कल पाकिस्तान भारत के बोडर पर लगातार फारिग कर रहा है ताकि उग्रवादी संगठन के सदस्य भारत में प्रवेश कर सके। इस का ही परिणाम है कि भारत में कश्मीर के उडी छेत्र में उग्रवादियों ने अटैक किया तथा भारत के 19 जवान शहीद हो गए। कल ता 2/10/2016 की रात में कश्मीर के बारामूला में सेना कैंप पर उग्रवादियों ने अटैक किया तथा भारत के दो जवान घायल व एक जवान  शहीद हो गया।
 
8:- मैं संसार के  हर नेता से पूछना चाहता हूं कि, उग्रवाद को भी खराब ओर अच्छे उग्रवाद के रूप में संसार देखा जाता है। अगर नहीं देखा जाता तो फिर खुल कर विरोध करना चाहिए।
 
9:- पकिस्तान की फौज के द्वारा बिलोचिसतान, गिलगित, सिंध व POK में वहां की जनता को टॉर्चर किया जा रहा है तथा इन देशो की जनता U N O के अलावा संसार के सभी देशों में प्रदर्शन कर रहे हैं। यहां पर संसार के मानवाधिकार संगठन को देखना जरूरी है।  ये देश पकिस्तान ने सन 1947-1948 में फौजियों के द्वारा कब्जा कर लिया था। अब इन की सहायता होनी चाहिए।
 
10:- अब भारत की मजबूरी हो गई है कि उग्रवादियों को पाकिस्तान में घुस कर मारा जाय। अगर पाकिस्तान युध्द चाहता है तो, अब की बार लडाई तब ही खत्म होनी चाहिए, जब सब कुछ ठीक हो जाय।
 
11:- कश्मीर के उडी के बाद अब पाक उग्रवादियों ने बारामूला में फौजी कैंप पर ता 03/10/2016 को हमला किया है। एक भारतीय जवान शहीद व तीन घायल हुए हैं।
 
अगर भारतीय सरकार इस उग्रवादियों को संसार से खत्म करना चाहती है तो अब पाकिस्तान पर हमला करना चाहिए वरना इस लेट-लतिफी का हम भारतीयों को बहुत बड़ा जान-माल का नुकसान भुगताना पडेगा।
अंत में यह बात भी साफ है कि पाकिस्तानी उग्रवादी संगठनों का संसार के सब से बड़े उग्रवादी संगठन ISIS तथा अन्य उग्रवादी संगठनों से गहरा गठबंधन लगताहै।
कहीं UNO संगठन के लिए यह न कहा जाए कि :-
अब पछताए क्या होए जब चिडिया चुग गई खेत

Comments

Popular posts from this blog

SOME COUNTRY WHO ARE THE EXPORTER OF TERRORISTS AND OPEN MANY TERRORIST INSTITUTES ON THEIR LAND ARE CREATING THE HINDERENCES IN WORLD PEACE