Posts

Showing posts from September, 2016

समाजवादी पार्टी में उत्तर प्रदेश में नेताओं के बीच घमासान तथा सूलह परदेश की जनता के हित में नहीं दिखाई दे रहा।

मेरे पिछले तारीख 08/08/2016 -14/08 /2016 तथा 28 /08 /2016 के पोस्टों में समाजवादी पार्टी के बारे में कुछ अपने विचार व्यक्त किए थे। जिस में  आदरणीय मुलायम सिंह यादव व आदरणीय शिवपाल सिंह यादव ने खुलासा किया था कि समाजवादी पार्टी ने कुछ नेता , मंत्री, एम एल सी, तथा कुछ प्रशासनिक अधिकारी आपस में मिल कर सरकारी जमीनों पर कब्जा करना व दूसरे अनैतिक कार्य कर रहे हैं। मैंने भी अपने विचार व्यक्त किए थे कि इन नेताओं, मंत्रियों व प्रशासनिक अधिकारियों की कैमिस्ट्री के कारण ये केवल सरकारी जमीनों के लूट पाट व हर प्रकार की दूसरे गुंडा गरदी के काम में लगे हुए हैं। कानून व्यवस्था से इनका कोई भी लेना देना नहीं है। तथा इसी कारण उतर परदेश में गुड़े व डकैतों के द्वारा  खुल कर लूटपाट, चोरी डकैती, बलात्कार व अन्य अनैतिक कार्य की पिछले चार साल में काफी बढ़ोतरी हुई है। 

उत्तर प्रदेश में चुनाव प्रचार में भौतिक सुख सुविधाओं का प्रलोभन देना चुनाव आयोग की नजरों में गलत है या सही?

पीछे के लेख तारीख 06/09/2016 में मैंने बताया कि गाजियाबाद में हज हाउस के उद्घाटन समारोह में समाजवादी पार्टी ने साल 2017 का विधान सभा चुनाव जीतने पर फोन (smart phone) देने एलान किया तथा उन के नामानकन अक्टूबर 2016 से करने का फैसला लिया है।

चुनाव में भौतिक सुख सुविधाओं के लालच में वोट मांगना कानूनन गलत है। चुनाव आयोग को अब उत्तर प्रदेश व देश के अन्य परदेशो में सतर्क रहने की अवशकता है।

आज के समाचारों में पढा की उत्तर प्रदेश सरकार (समाजवादी पार्टी) ने परदेश के नागरिकों को निशूलक (free)  फोन (Smart phone) देने का वादा किया है तथा कहा है कि सन् 2017 की दूसरी छमाही में फोन  का वितरण किया जाएगा। तथा नागरिको को नीचे लिखे मानकों को पूरा करना है :- 1:-वह उत्तर प्रदेश का नागरिक हो। 2:-अायू 18 साल या उससे अधिक होनी चाहिए। 3:- सरकारी नौकरी में नहीं हो। 4:-  सालाना आय रू 200000=00 से अधिक ना हो। 5:- फोन (Smart phone) के लिए आवेदन अगले महीने  यानी 10/2016 से  शुरू हो जायेगा।